चित्तौड़गढ़ बेगूं थाना पुलिस व डीएसटी की मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई,11 किलो 400 ग्राम अवैध अफीम जब्त, क्रेटा कार सहित चालक गिरफ्तार

क्रेटा कार में छिपाकर ले जाई जा रही थी 11 किलो 400 ग्राम अफीम, बेगूं पुलिस और डीएसटी ने नाकाबंदी में पकड़ी बड़ी खेप

चित्तौड़गढ़ में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, 31 वर्षीय कार चालक गिरफ्तार, एनएच-27 पर सूरतपुरा के पास पुलिस को मिली सफलता
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बेगूं थाना पुलिस और जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर सूरतपुरा सरहद में नाकाबंदी के दौरान एक क्रेटा कार से 11 किलो 400 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। कार्रवाई में कार चालक को गिरफ्तार कर वाहन भी जब्त कर लिया गया।

नाकाबंदी के दौरान पुलिस के हाथ लगी अफीम की खेप

जानकारी के अनुसार, सोमवार 26 अक्टूबर को बेगूं थाना पुलिस और डीएसटी की टीम एनएच-27 पर सूरतपुरा क्षेत्र में नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान क्रेटा कार की जांच में बड़ी मात्रा में अवैध अफीम बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए कार चालक रतनलाल धाकड़ को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रतनलाल (31) पुत्र जीतमल धाकड़, निवासी तुरकड़ी, थाना बेगूं, जिला चित्तौड़गढ़ के रूप में हुई है।

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगातार कार्रवाई

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान 'ऑपरेशन त्रिनेत्र' चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रावतभाटा गोपालसिंह कानावत और पुलिस उप अधीक्षक बेगूं अंकित कुडी के सुपरविजन में बेगूं थानाधिकारी आरपीएस चम्पाराम द्वारा गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

अफीम तस्करी के मामले में जांच जारी

पुलिस ने बरामद अफीम और क्रेटा कार को जब्त कर आरोपी के खिलाफ बेगूं थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

कार्रवाई में एसआई सीताराम, हेड कांस्टेबल भगवानलाल, कांस्टेबल कमलेश, मनोहर और चालक राजेन्द्र शामिल रहे।

DS7NEWS.com | चित्तौड़गढ़

Post a Comment

Previous Post Next Post