भानपुरा में नशे की खेप पकड़ी: 60 वर्षीय महिला गिरफ्तार, 4.06 लाख का MDMA-डोडाचूरा जब्त
डीएस सेवन न्यूज मंदसौर। भानपुरा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 200 ग्राम MDMA और 3.100 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया। जब्त मादक पदार्थों की कुल कीमत करीब 4 लाख 6 हजार 200 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भानपुरा थाना टीम ने भैसोदा गांव के मालीपुरा बायपास तिराहे पर कार्रवाई की। यहां संदिग्ध महिला कमलाबाई (60) निवासी सुवासरा को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान एक पारदर्शी थैली में 200 ग्राम MDMA, जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई, बरामद हुआ। वहीं एक विमल के थैले के अंदर प्लास्टिक की थैली में छिपाकर रखा 3.100 किलोग्राम डोडाचूरा भी मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 6,200 रुपये बताई गई।
पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर कमलाबाई को गिरफ्तार कर लिया। मामले में धारा 8/15, 22 और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
एक महिला फरार
पुलिस ने मामले में कैलाशी बाई उर्फ कैलीबाई पति प्रभुलाल मैहर, निवासी सुवासरा को फरार बताया है। पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है।
कार्रवाई एसपी मंदसौर विनोद कुमार मीना के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ रामसनेही मिश्रा और एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय बुन्देला और उनकी टीम की कार्रवाई में अहम भूमिका रही।
Tags
Breaking News