सरपंच बनी तो गांव के कुंवारों की शादी करवाऊंगी! महिला प्रत्याशी का अनोखा वादा, VIDEO वायरल

सरपंच बनी तो गांव के कुंवारों की शादी करवाऊंगी! महिला प्रत्याशी का VIDEO वायरल
झुंझुनूं/नवलगढ़। पंचायत चुनाव के बीच नवलगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत झाझड़ से सरपंच प्रत्याशी के रूप में सामने आईं अनीता सैनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। वीडियो में वह गांव के विकास के साथ-साथ कुंवारे लड़कों की शादी करवाने का वादा करती नजर आ रही हैं।

वायरल वीडियो में अनीता सैनी कहती हैं कि गांव का विकास करवाना हर सरपंच की जिम्मेदारी है, लेकिन अगर वह सरपंच बनती हैं तो गांव के कुंवारे लड़कों की शादी करवाने के लिए भी प्रयास करेंगी।

उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरत पड़ी तो दूसरे गांवों में जाकर रिश्ते तलाशेंगी। यहां तक कि एक-दो महीने वहां रुकना पड़े, तब भी वह पीछे नहीं हटेंगी। उनका कहना है कि गांव के कुंवारे लड़कों की शादी करवाने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगी।

अनीता सैनी के इस अनोखे वादे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

Post a Comment

Previous Post Next Post