सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के Due Paper की विशेष परीक्षा का ऐलान, 5 से 9 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर, 1 अक्टूबर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर द्वारा स्नातक V एवं VI सेमेस्टर (नियमित/स्वयंपाठी) परीक्षा-2026 में शेष रहे प्रश्न पत्रों (Due Paper) की विशेष परीक्षा आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, ऐसे पात्र विद्यार्थी जिनके अंतिम वर्ष के V अथवा VI सेमेस्टर में कोई प्रश्न पत्र शेष (Due) रह गया है, वे 5 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा आवेदन कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय ने पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित अवधि के भीतर अपना परीक्षा आवेदन ऑनलाइन प्रस्तुत करना सुनिश्चित करने को कहा है।
यह अधिसूचना परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुकेश कुमार बारबर की ओर से जारी की गई है।
Tags
University update