उदयपुर में गरबा-डांडिया को लेकर VHP-बजरंग दल की मांग, प्रवेश से लेकर सुरक्षा तक इन नियमों पर दिया जोर


उदयपुर में गरबा-डांडिया को लेकर VHP-बजरंग दल की मांग, प्रवेश से लेकर सुरक्षा तक इन नियमों पर दिया जोर
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर। गरबा और डांडिया महोत्सव के दौरान धार्मिक मर्यादा एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विश्व हिंदू परिषद उदयपुर महानगर और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस उप अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आयोजनों के दौरान असामाजिक तत्वों की रोकथाम और प्रवेश व्यवस्था को लेकर कई मांगें रखी गईं।

बजरंग दल उदयपुर महानगर के संयोजक अजय सालवी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से गरबा पांडालों में प्रवेश व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि प्रवेश से पहले आधार कार्ड के माध्यम से सत्यापन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा गरबा पांडाल में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग रखी गई है।

ज्ञापन में गरबा के नाम पर टिकट लेकर की जा रही व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग भी की गई। साथ ही प्रवेश द्वार पर लच्छा और कलेवा बांधने की व्यवस्था करने का सुझाव दिया गया।

कार्यकर्ताओं ने गार्डन या अन्य स्थानों पर गरबा आयोजन करने वाले आयोजकों के यहां तैनात बाउंसर, कैटरिंग स्टाफ और डीजे ऑपरेटर का पुलिस वेरिफिकेशन कराने की मांग की। इसके अलावा गरबा प्रांगण में अभद्र गीतों, अभद्र वेशभूषा और नशीले पदार्थों के सेवन पर रोक लगाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।
इस दौरान विश्व हिंदू परिषद महानगर उपाध्यक्ष गोपाल जी कोटिया, सह मंत्री गजेन्द्र सिंह, विशेष सह संपर्क प्रमुख निखिल रंका, सह संयोजक पंकज जी सहित बजरंग दल टोली के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post