चित्तौड़गढ़ सीमेंट की आड़ ने डोडा चूरा की तस्करी, नारकोटिक्स ने गुप्त सूचना


चित्तौड़गढ़ केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो चित्तौड़गढ़ व कोटा की टीम ने गुप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुवे एक ट्रेलर से डोडा चूरा पकड़ा है। सीमेंट के कट्टों की आड़ में डोडा चूरा की तस्करी की जा रही थी। इस मामले में नारकोटिक्स की टीम ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। यह डोडा चूरा निंबाहेड़ा क्षेत्र के गांवों से ही एकत्रित करने की जानकारी मिली है।

उप नारकोटिक्स आयुक्त कोटा नरेश बुंदेल ने बताया कि नारकोटिक्स की टीम मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में सूचना मिली कि एक ट्रेलर में डोडा चूरा तस्करी की जानी है। गुप्त सूचना के आधार पर सहायक नारकोटिक्स आयुक्त व अधीक्षक चित्तौड़गढ़ के निर्देशन एक की टीम का गठन किया गया। इस टीम ने निंबाहेड़ा- उदयपुर मार्ग पर मंगलवाड के निकट स्थित लक्ष्मीपुरा टोल नाके पर नाकाबंदी की। इस दौरान मुखबिर की सूचना के अनुसार एक ट्रेलर आता दिखाई दिया, जिसे रुकवा कर तलाशी ली। ट्रेलर के अंदर आगे सीमेंट के कट्टे रखे हुवे थे। वहीं इसके पीछे छिपा कर रखे काले रंग के 43 कट्टे बरामद हुवे। इनकी तलाशी ली तो 853 किलो 700 ग्राम डोडा चूरा बरामद हुआ। इस पर
नारकोटिक्स चित्तौड़गढ़ ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण
दर्ज कर मामले में अनुसंधान शुरू कर दिया है। मौके पर सहायक नारकोटिक्स आयुक्त जेएस राजपुरोहित व निवारक एवं आ सूचना प्रकोष्ठ के निरीक्षक डीके सिंह के नेतृत्व में टीम कार्यवाही के लिए पहुंची। नारकोटिक्स की प्रारंभिक जांच में यह डोडा चूरा निंबाहेड़ा क्षेत्र से ही एकत्रित किया गया था। ऐसे में नारकोटिक्स इस क्षेत्र के संदिग्ध मादक पदार्थ तस्करों की तलाश में जुट गई है

Post a Comment

Previous Post Next Post