झुंझुनूं शहीद का अंतिम संस्कार कुछ ही देर में छोटी बेटी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी से लिपटकर रोपड़ी, बोली- मुझे पापा दो

मणिपुर में शहीद हुए झुंझुनूं के जवान विनोद सिंह शेखावत का अंतिम संस्कार कुछ ही देर में होने वाला है। चिता पर पार्थिव देह को रख दिया गया है।

मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे शहीद की पार्थिव देह पैतृक गांव (सूरजगढ़ के काजड़ा) पहुंची थी। शहीद की पत्नी (वीरांगना) सुमन कंवर, बड़ी बेटी नैंसी, छोटी बेटी खुशी सहित पूरा परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

शहीद के घर पहुंचे जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सुरेश कुमार जांगिड़ से लिपटकर नैंसी और खुशी फफक पड़ीं। खुशी एक ही रट लगाए हुए है- मुझे पापा दो, मुझे पापा दो..। उसे संभालना मुश्किल हो रहा है।
उधर, वीरांगना सुमन कंवर ने अंतिम दर्शन के दौरान शहीद की पार्थिव देह को पकड़ लिया। बड़ी मुश्किल से छुड़ाया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post