उदयपुर में विश्वराज बोले वे झगड़ा नहीं चाहते, इसलिए नहीं जाएंगे महल; प्रशासन ने पैलेस के गेट पर लगाया नोटिस

मंदिर में नहीं जाने देना तानाशाही है- विश्वराज सिंह मेवाड़

मेवाड़ के लोग गलत बात के खिलाफ आवाज उठा रहे है। इस बात की खुशी है लेकिन कानून हाथ में नहीं लेना है। सिटी पैलेस पजेशन उनका है। लड़ाई-झगड़ा न हो इसलिए मैं नहीं जा रहा हूं।

कल एक खास अवसर था तो एक रीत-परंपरा के कारण जाना उचित था। मंदिर में जाना मेरी तरफ से क्रिमिनल ट्रेसपास कैसे हो सकता है। मंदिर में दर्शन देकर वापस आएंगे, ये कैसे क्रिमिनल ट्रेस पास हुआ।

एकलिंगजी मंदिर धुणी से पुराना है। एकलिंगजी के दर्शन और धुणी के दर्शन अलग है। अब कल एकलिंगजी के दर्शन करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post