पुलिया पर बाइक छोड़ युवक ने नदी में लगाई छलांग, सिविल डिफेंस ने निकाला शव; वजह की जांच जारी

पुलिया पर बाइक छोड़ युवक ने नदी में लगाई छलांग, सिविल डिफेंस ने निकाला शव; वजह की जांच जारी
डीएस सेवन न्यूज बांसवाड़ा जिले के आनंदपुरी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार युवक अपनी बाइक पुलिया पर खड़ी कर अचानक नदी में कूद गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत सिविल डिफेंस टीम को बुलाया गया। सिविल डिफेंस के जवानों ने नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और काफी प्रयासों के बाद युवक को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

मृतक की पहचान राजू पिता कालू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल युवक द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

रेस्क्यू ऑपरेशन में सिविल डिफेंस टीम के प्रशांत आचार्य, बहादुर मीणा, रवि हरिजन, निशांत, सुभाष पटेल, बाबूलाल, चेतनलाल, कैलाश, रमणलाल और हरे कृष्ण का विशेष योगदान रहा।

बाइट:
प्रशांत आचार्य, सिविल डिफेंस कार्मिक ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया, लेकिन युवक को बचाया नहीं जा सका।

Post a Comment

Previous Post Next Post