चित्तौड़गढ़ में बजरंग सेना का बड़ा फैसला: लोकेन्द्र सिंह बाघेला बने युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष

बजरंग सेना में बड़ी नियुक्ति: लोकेन्द्र सिंह बाघेला बने युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष, चित्तौड़गढ़ में संगठन को मिलेगी नई मजबूती
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ बजरंग सेना द्वारा संगठन विस्तार के तहत अहम निर्णय लेते हुए लोकेन्द्र सिंह बाघेला को युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष, चित्तौड़गढ़ नियुक्त किया गया है। यह 

जारी नियुक्ति पत्र में संगठन ने बाघेला पर पूर्ण विश्वास जताते हुए कहा है कि वे समाज और सनातन संगठन के हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। साथ ही उन्हें संगठन की समस्त जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जिनका निर्वहन वे पूरी निष्ठा के साथ करेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष निर्भय सिंह ने बताया कि संगठन लगातार युवाओं को जोड़कर राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं चित्तौड़गढ़ जिला प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह सोलंकी ने भी बाघेला की नियुक्ति को संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि बजरंग सेना का उद्देश्य समाज सेवा और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को मजबूत करना है।

"राष्ट्रहित सर्वोपरि" के संदेश के साथ संगठन ने नई जिम्मेदारी के लिए लोकेन्द्र सिंह बाघेला को शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post