चित्तौड़गढ़ मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 12 लाख से अधिक की संपत्ति फ्रीज

मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित 12 लाख  से अधिक की संपत्ति फ्रीज
डीएस सेवन चित्तौड़गढ़,02 मई 2026 । मादक पदार्थो से अर्जित सम्पती के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के ऑपरेशन त्रिनेत्र अन्तर्गत कार्यवाही हेतु  पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी व एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन मे एवं डीवाईएसपी भदेसर विनोद कुमार लाखेरा के नेतृत्व में थानाधिकारी भादसोड़ा महेन्द्र सिंह द्वारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी से कमाई राशि से खरीदी गई अवैध सम्पती को फिज कराने हेतु  सुरेश चन्द्र पिता भैरूलाल जाट निवासी कुंथना थाना भादसौडा जिला चित्तौडगढ़ के खिलाफ धारा 68F एनडीपीएस एक्ट के तहत इस्तगासा सक्षम प्राधिकारी SAFEMA/NDPS नई दिल्ली के समक्ष भिजवाया गया सक्षम प्राधिकारी SAFEMA/NDPS नई दिल्ली के आदेश पर अपराधी सुरेश चन्द्र जाट की 1230778 रूपये की सम्पती को फिज किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि माह जुलाई 2011 में मंगलवाड थाना पुलिस द्वारा हाईवे रोड तितरडा मोड पर एक कार ईन्डीगो को नाकांबदी के दौरान रोक कर चैक किया जिसमें दो कटटो मे भरा अफिम डौडाचुरा कुल 68 किलो ग्राम जप्त किया जाकर डोडाचूरा परिवहन में प्रयुक्त वाहन कार ईन्डीगो को वजह सुबत जप्त किया गया एंव अभियुक्त  को नियमानुसार गिरफतार कर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया दौराने अनुसंधान अभियुक्त सुरेश जाट  द्वारा उक्त अवैध डोडाचूरा उपलब्ध कराना पाया जाने से स  एनडीपीएस एक्ट का अपराध प्रमाणित पाया जाने से गिरफतार किया गया था
इसी तरह दिनांक 09 मई 2022 को थाना भादसोडा पुलिस द्वारा कुथना रोड पर नाकांबदी के दौरान एक ट्रक  को रूकवा कर चैक किया गया जिसमें 38 कटटो में अफिम डोडाचूरा भरा हुआ होना पाया गया एवं सभी कटटो का वजन किया तो कुल 798 किलोग्राम अफिम डौडाचुरा भरा हुआ था उक्त अफिम डौडाचुरा एंव अफिम डोडाचूरा परिवहन में प्रयुक्त ट्रक को जप्त किया जाकर थाना भादसोडा में एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया दौराने अनुसंधान अभियुक्त सुरेश जाट  द्वारा उक्त अवैध डोडा चुरा उपलब्ध कराना पाया जाने से सुरेश जाट के खिलाफ  एनडीपीएस एक्ट का अपराध प्रमाणित पाया जाने से गिरफतार किया गया था अभियुक्त सुरेश जाट के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में 02 मुकदमे दर्ज है।  सुरेश जाट द्वारा अवैध मादक पदार्थों के क्रय विक्रय से अर्जित की गई काली कमाई को फ्रिज किया गया है।

 क्या है 68F एनडीपीएस एक्ट ?
ऐसी संपत्ति जो अवैध मादक पदार्थों के व्यापार से या अवैध रूप से अर्जित की गई हो या उस संपत्ति के छुपाए जाने स्थानांतरित किए जाने या निपटाए जाने की संभावना है, उस संपत्ति को इस धारा के अंतर्गत जप्त किया जाता है। किसी भी व्यक्ति पर मादक पदार्थ की तस्करी या उससे संबंधित कोई भी मुकदमा दर्ज होने के बाद उसकी पैतृक संपत्ति के अलावा काली कमाई से अर्जित की गई संपत्ति को पुलिस द्वारा जप्त किए जाने की कार्रवाई की जाती है।

  इनके ऑर्डर पर की गई संपत्ति फ्रिज
पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी के अनुमोदन पर एन.डी.पी.एस एक्ट में अपराधी कुथना के  सुरेश जाट की सम्पति फ्रीज कराने की कार्यवाही के संदर्भ मे एएसपी सरिता सिंह एंव डीएसपी भदेसर विनोद लखेरा के निर्देशन मे थानाधिकारी भादसोडा द्वारा धारा 68F एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत प्राधिकृत ऑथोरिटी नई दिल्ली के समक्ष इस्तगासा पेश किया। उक्त विभाग द्वारा अपराधी सुरेश जाट की सम्पति को फ्रिज करने के आदेश दिये गए। आदेश की पालना में थानाधिकारी महेन्द्र सिंह द्वारा अपराधी के गांव कुथना में स्थित, एक ट्रैक्टर, एक मोटरसाईकिल, एक स्कुटी व बैंक खाते को फ्रीज किया गया।

  पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई
अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल अपराधी शसुरेश जाट के बैंक अकाउंट को डेबिट फ्रिज करवा उसके खाते में जमा रुपयों को फ्रिज करवाया गया, जिसमें लाखों रुपए का ट्रांजैक्शन है। आरोपी के विरुद्ध  एनडीपीएस एक्ट का अपराध प्रमाणित पाया जाने से गिरफतार किया गया था।

एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ के तहत फ्रिज किए जाने की कार्यवाही में सुरेश जाट की संपत्ति में कुथना में स्थित एक ट्रैक्टर, एक मोटरसाईकिल, एक स्कुटी व बैंक खाते में जमा राशि को फ्रिज किया गया है। जिनकी कीमत 1230778 रुपए है। संपत्ति फ्रिज की कार्यवाही में अपराधी स्वंय उपस्थित रहा फ्रीजिंग की कार्यवाही के दौरान आरोपी  सुरेश जाट की उपस्थिति में फ्रीजिंग की कार्यवाही पूर्ण की गई।।

पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा अपराधी की संपत्ति जब्ती की गई है और आगे भी अवैध मादक पदार्थ के प्रकरणों में लिप्त अपराधियों की संपत्ति जब्ती की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post