डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 02 मई 2026। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भूपालसागर थाना पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक ब्रेजा कार से 261.65 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा एवं 50 ग्राम अवैध अफीम जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु एएसपी चितौडगढ़ सरिता सिंह के निर्देशन तथा डीएसपी कपासन हरजीलाल यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी भुपालसागर घेवरचन्द पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में थाना भूपालसागर एवं जिला स्पेशल टीम द्वारा बबराणा रडियारडी रोड पहुँच नाकाबंदी की गई। दौराने नाकाबन्दी बबराणा से आने वाली रोड से एक ब्रेजा गाडी आती हुई दिखाई दी जो जाप्ता पुलिस व सरकारी वाहन को देखकर भाग गई जिसका पीछा किया गया तो ब्रेजा कार चालक को घेरा देकर पकड़ा व खलासी सीट पर बैठा व्यक्ति अन्धेरा का फायदा उठाकर भाग गया ब्रेजा गाडी संदिग्ध प्रतीत होने से नियमानुसार तलाशी की कार्यवाही की गई तो ब्रेजा गाड़ी में काले रंग के 14 प्लास्टिक के कटटो में कुल 261.65 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा व 50 ग्राम अवैध अफीम को जप्त किया गया तथा चालक कल्लाराम गोदारा पिता भूराराम जाति जाट उम्र 32 साल निवासी नरसाली नाड़ी, बायतु जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान जारी है।
जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।
कार्यवाही करने वाली टीम :- थाना भोपाल सागर - थानाधिकारी घेवरचन्द,कानि.ओमप्रकाश,अनिल,भवानी, राकेश,सुरेश,पीराराम, माधवलाल
डीएसटी-हैडकानि प्रमोद कुमार
कानि. रतनसिंह,अमित कुमार अजय कुमार,बलराम, मनोज,शीशराम
Tags
Breaking News