उदयपुर विवादित जगह सरकार के कब्जे में रहेगी- जिला कलेक्टर

विवादित जगह सरकार के कब्जे में रहेगी- जिला कलेक्टर

कलेक्टर ने कहा- दोनों पक्षों से पिछले तीन दिन से बात चल रही है। दोनों पक्षों ने आश्वासन दिया है कि ऐसा कोई काम नहीं करेंगे जिससे कानून व्यवस्था बिगड़े।

दोनों पक्ष जिम्मेदारी नागरिक हैं। विवाद धूणी के दर्शन करने को लेकर था। कई बार पैलेस के लोगों से बात की। उनसे जाना कि वे कितने लोगों को अंदर आने की परमिशन देंगे।

बात नहीं बनने पर कानून व्यवस्था न बिगड़े इसलिए घंटाघर थानाधिकारी को रिसीवर नियुक्त किया है। अब विवादित जगह सरकार के कब्जे में रहेगी।

विश्वराज सिंह के धूणी दर्शन के सवाल पर बोले- हमने दोनों पक्ष से पांच-पांच लोगों के प्रतिनिधियों की लिस्ट मांगी है। दोनों पक्षों की बात कराने की कोशिश करेंगे। सहमति से रास्ता निकलने की संभावना है।

प्रशासन की पहली जिम्मेदारी होती है कि कानून व्यवस्था न बिगड़े, उसे कायम रखने में हम सफल रहें।

 हमने सीसीटीवी फुटेज लिए है। जो-जो लोग पत्थरबाजी करते दिखेगा उस पर मुकदमा दर्ज होगा। फिलहाल अनजान लोगों पर एफआईआर दर्ज की है

Post a Comment

Previous Post Next Post