चित्तौड़गढ़: रावतभाटा क्षेत्र में सड़क पर फिर दिखे तीन पैंथर, इलाके में मची सनसनी

चित्तौड़गढ़: रावतभाटा क्षेत्र में सड़क पर फिर दिखे तीन पैंथर, इलाके में मची सनसनी
DS7 News Network | चित्तौड़गढ़
डीएस 7 न्यूज चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा क्षेत्र में वन्यजीवों की आमद एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है। बीती रात गोपालपुरा-बोराव मार्ग पर एक ही साथ तीन पैंथर सड़क पर घूमते नजर आए। यह पूरा दृश्य जिला परिषद सदस्य अभिषेक जैन और मनोज मेवाड़ा ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 2 बजे की है, जब स्थानीय लोग रास्ते से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने सड़क पर तीन पैंथरों को बेखौफ विचरण करते देखा। पैंथरों की मौजूदगी की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और वन विभाग की टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची


रिपोर्ट: अंकिता शर्मा DS7 News Network, चित्तौड़गढ़


Post a Comment

Previous Post Next Post