बरखा देख सब्जियां इतराई, भाव चढ़े आसमान पर – हरा धनिया 200 तो मिर्च 120 रुपए किलो तक पहुँची
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर, 13 जुलाई: बरसात के असर से सब्जियों के दामों में भारी उछाल देखा गया है। गुजरात और मध्यप्रदेश की मंडियों से सब्जियों की आवक घटने से स्थानीय मंडियों में हरा धनिया 200 रुपए किलो और हरी मिर्च 120 रुपए किलो तक पहुँच गई है। टमाटर, भिंडी, करेला, लौकी और बैंगन जैसे रोजमर्रा के उपयोग वाली सब्जियों के भाव भी दोगुने से तिगुने तक हो गए।
व्यापारियों के मुताबिक, गुजरात और मध्यप्रदेश के खेतों में पानी भरने से तुड़ाई नहीं हो पाई। वहीं, बरसात के कारण रास्ते जाम और खराब हो गए, जिससे गांवों से सब्जियां शहर तक नहीं पहुँच सकीं। स्थानीय स्तर पर भी भारी बारिश के चलते आवक बाधित रही।
एक व्यापारी ने बताया, "सब्जियों की मांग तो जस की तस है, लेकिन आवक घट गई, इसी कारण दामों में तेजी आई है।"
हालांकि, राहत की खबर यह है कि अब बारिश का दौर धीमा पड़ा है और शनिवार से मंडी में सब्जियों की आवक फिर से शुरू हो गई है। इसके चलते शनिवार को भावों में 20 से 25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
📌 DS7NEWS NETWORK पर पढ़ते रहें – ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय ख़बरें।
Tags
Breaking News