चित्तौड़गढ़ में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति गंभीर घायल उदयपुर रेफर

चित्तौड़गढ़ ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल


डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़,गंगरार थाना क्षेत्र के मेडी खेड़ा फाटक के पास शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 50 वर्षीय शाहिदा बानो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके 53 वर्षीय पति मिट्ठू मोहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा आजोलिया खेड़ा के समीप हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हमीरगढ़ के स्वरूपगंज निवासी मिट्ठू और शाहिदा बानो दोपहर करीब 1:30 बजे बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। मेडी खेड़ा फाटक के पास ट्रक की टक्कर से शाहिदा की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि मिट्ठू के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर घायल मिट्ठू को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर किया।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन स्थानीय लोगों ने ट्रक को जब्त कर लिया। गंगरार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया और शाहिदा बानो का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। शाहिदा के परिवार में दो बेटे और बहू हैं, जो मजदूरी कर घर का गुजारा करते हैं।
पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और हादसे की जांच जारी है
DS7NEWS NETWORK

Post a Comment

Previous Post Next Post