बिनोता-शिवगढ़ मोड़ पर बड़ा हादसा टला: पुलिया में गिरा ट्रैक्टर, चालक सुरक्षित, लोगों की भीड़ जुटी
डीएस सेवन न्यूज बिनोता-शिवगढ़ मोड़ पर शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक खाली ट्रैक्टर सड़क किनारे बनी पुलिया में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते वहां भीड़ एकत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर अचानक संतुलन बिगड़ने से पुलिया में जा गिरा।
मौके से मिली जानकारी के अनुसार
टैक्टर ड्राइवर ने बताया कि सामने से एक बाइक तेज स्पीड से ट्रैक्टर के सामने अचानक आ गई जिस बाइक पर तीन जने सवार थे अचानक मोटरसाइकिल आने की वजह से ट्रैक्टर ड्राइवर ने उन्हें बचाने के लिए ट्रैक्टर सीधा पास ही बने पुल में जा गिरा ट्रैक्टर बिनोता क्षेत्र के माइंस एरिया के गांव लक्ष्मीपुर का बताया जा रहा है
इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ट्रैक्टर चालक पूरी तरह सुरक्षित बताया जा रहा है और उसे किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैक्टर को बाहर निकालने का प्रयास जारी है
Tags
Breaking News