चित्तौड़गढ़ के सादलखेड़ा में विवाद युवक की हत्या महिला को वाहन से कुचला, शव रखकर सड़क जाम मौके पर पहुंची पुलिस

चित्तौड़गढ़ के सादलखेड़ा में हिंसक विवाद: युवक की हत्या, महिला को वाहन से कुचला, सड़क जाम के बाद हटाया गया शव
डीएस सेवन न्यूज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के सादलखेड़ा गांव में आपसी विवाद ने का बताया जा रहा है खौफनाक रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई, जबकि एक महिला को आरोपियों ने गाड़ी से कुचल दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।

घटना निकुंभ क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान मुख्य मार्ग पर जाम लग गया और लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार विरोध किया।

सूचना मिलते ही निकुंभ पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने का प्रयास किया। पुलिस और प्रशासन के समझाइश के बाद परिजनों ने शव को सड़क से हटा लिया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हुआ।


Post a Comment

Previous Post Next Post