धीनवा निम्बाहेड़ा–मंगलवाड़ रोड पर फिर हादसा, बाइक सवार गंभीर घायल जिम्मेदार फिर बेखबर

खराब सड़क बनी हादसे की वजह, कार-बाइक भिड़ंत में युवक गंभीर घायल
डीएस सेवन न्यूज निम्बाहेड़ा–मंगलवाड़ रोड पर गांव धीनवा के पास खराब सड़क के चलते आज सुबह एक और बड़ा हादसा हो गया। कार और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है।

क्षेत्र में लगातार हो रहे हादसों के बावजूद जिम्मेदारों की चुप्पी समझ से परे है। सड़क की बदहाल स्थिति लंबे समय से लोगों की जान पर भारी पड़ रही है, लेकिन सुधार के ठोस प्रयास नजर नहीं आ रहे।

DS7NEWS NETWORK 

Post a Comment

Previous Post Next Post