मादक पदार्थ तस्करी में वांछित पांच हजार रुपये का इनामी अपराधी डिटेन
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत डूंगला पुलिस की कार्रवाई
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 16 मार्च 2026। डूंगला थाने के मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में डेढ़ साल से फरार पांच हजार रुपये के ईनामी आरोपी को जिले की डूंगला थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत फरार एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस थाना डूंगला द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को डिटेन करने में सफलता प्राप्त की गई है।
जानकारी के अनुसार डूंगला थाना पुलिस द्वारा 22 अगस्त 2024 को थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एक अल्टो कार से 80 किलो से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त किया था। मामले में अनुसंधान के दौरान गिरफ्तार आरोपियों को डोडाचूरा उपलब्ध कराने साले वांछित आरोपी 22 वर्षीय भैरूलाल पुत्र घीसालाल कुमावत निवासी नारायणी थाना छोटीसादड़ी जिला प्रतापगढ़ पिछले डेढ़ से फरार चल रहा था। इस दौरान पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में थानाधिकारी डूंगला शैतान सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम कानि. लक्ष्मीनारायण, विष्णु कुमार व जयप्रकाश द्वारा वांछित ईनामी आरोपी भैरू लाल पुत्र घीसालाल कुमावत निवासी नारायणी थाना छोटीसादड़ी को गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि आरोपी कैलाश मेघवाल की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।
Tags
Breaking News