कपासन में दो मासूमों के कुएं में मे मिले शव मा ने खुद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

डीएस सेवन न्यूज कपासन, चित्तौड़गढ़। कपासन थाना क्षेत्र के काछियाखेड़ी गांव में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। एक महिला ने कथित तौर पर अपने दो मासूम बेटों को कुएं में फेंकने के बाद खुद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े छह बजे उदयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस से कटकर रेलवे पुलिया के पास एक महिला की मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर पहचान और जांच में जुटी थी, तभी गांव से एक महिला और उसके दो बच्चों के लापता होने की सूचना मिली। रात करीब आठ बजे गांव के पास स्थित कुएं में पांच साल और तीन माह के दो बच्चों के शव तैरते मिले। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव बाहर निकलवाए। घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है और पुलिस जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post