एडमिट कार्ड पर अभ्यर्थी की जगह छाप
दी कुत्ते की तस्वीर Bihar Viral Story
बिहार के रोहतास से एक अजब-गजब मामला आया है. यहां एक अभ्यर्थी के एडमिट कार्ड में उसकी तस्वीर की जगह कुत्ते की तस्वीर छाप दी गई है. एक तरफ अभ्यर्थी परेशान है तो दूसरी ओर यह घटना एक बार फिर भर्ती प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन प्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है. एक शख्स ने वर्ष 2022 में सिविल कोर्ट में चपरासी के पद के लिए आवेदन किया था. लंबे इंतजार के बाद अब जब इस भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया गया तो देखने के बाद उनके होश उड़ गए. एडमिट कार्ड में नाम और बाकी जानकारी सही थी लेकिन उनकी फोटो की जगह कुत्ते की तस्वीर लगी हुई थी.
Tags
Breaking News