चित्तौड़गढ़ कपासन क्षेत्र में नारकोटिक्स की कार्रवाई, पांडोली के मकान से 52 किलो से अधिक अफीम जब्त


कपासन क्षेत्र में नारकोटिक्स की कार्रवाई, पांडोली के मकान से 52 किलो से अधिक अफीम जब्त
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन क्षेत्र में नारकोटिक्स विभाग नीमच की टीम ने अफीम के अवैध विचलन की आशंका पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने पांडोली रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक मकान पर पहुंचकर तलाशी ली, जहां से 52.494 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। यह कमरा तीन लाइसेंसधारी किसानों द्वारा किराए पर लिया गया बताया गया है।

जांच के दौरान अधिकारियों ने पाया कि कमरे में रखी अफीम की वास्तविक मात्रा और किसानों के तौल रजिस्टर में दर्ज आंकड़ों में स्पष्ट अंतर है। विभाग का कहना है कि रिकॉर्ड का नियमित और सही तरीके से संधारण नहीं किया गया था, जिससे संदेह और गहरा गया।

कार्रवाई के समय संबंधित किसान मौके पर मौजूद नहीं थे। नारकोटिक्स विभाग ने बरामद पूरी अफीम को जब्त करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है और रिकॉर्ड की भी गहन पड़ताल की जा रही है।

DS7NEWS NETWORK CHITTORGARH 

Post a Comment

Previous Post Next Post