होली के दिन पति ने नहीं मानी बात तो कुएं में कूद गई पत्नी

डीएस सेवन न्यूज होली के दिन इटावा जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई. यहां एक व्यक्ति को अपनी पत्नी की बात न मानना भारी पड़ गया. पत्नी ने उसे त्योहार के दिन ऑटो चलाने से रोका था, लेकिन फिर भी वह ऑटो लेकर निकल गया. इसी से नाराज पत्नी कुएं में कूद गई.

मां को कुएं में गिरता देख 18 साल की बेटी भी पीछे से कुएं में कूद गई. ग्रामीणों ने मां को तो बचा लिया, लेकिन बेटी को निकालने के लिए घंटों तक रेस्क्यू अभियान चलता रहा, लेकिन सफतला नहीं मिल पाई.

वहीं मां-बेटी को कुएं में गिरता देख आसपास के लोग शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे. गांव के करन सिंह ने जान की परवाह किए बिना कुएं में उतरकर रेखा देवी को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन भूमि काफी गहराई में चली गई थी, जिससे उसका पता नहीं चल सका. होली के दिन हुई इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया.

Post a Comment

Previous Post Next Post