भगवानपुर के पास बाइक को अज्ञात कार ने मारी टक्कर, युवक-महिला घायल
डीएस सेवन न्यूज बिनोता भगवानपुर के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक और महिला घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ निवासी दोनों लोग बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक और महिला दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर बिनोता हॉस्पिटल से एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस कर्मियों ने दोनों घायलों को प्राथमिक सहायता देते हुए एंबुलेंस की मदद से बिनोता चिकित्सालय पहुंचाया।
वहीं चिकित्सालय में दोनों घायलों का उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार कार चालक टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। फिलहाल मामले को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
Tags
Breaking News