बिनोता के पास भरकनीय पहाड़ी पर लगी आग, पुलिस प्रशासन व फायर ब्रिगेड मौके पर
डीएस सेवन न्यूज निंबाहेड़ा/बिनोता।
बिनोता क्षेत्र के पास स्थित भरकनीय पहाड़ी पर आग लगने की सूचना मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पहाड़ी से उठते धुएं और आग की लपटों को देखकर आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी संबंधित विभागों को दी।
मौके पर मौजूद लोगों ने सबसे पहले निंबाहेड़ा स्थित फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी बिनोता बस स्टैंड से होते हुए सीधे उस स्थान पर पहुंची, जहां पहाड़ी पर आग लगी हुई थी।
वहीं घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को भी दी गई है, ताकि स्थिति पर नजर रखी जा सके और किसी भी तरह की अनहोनी से बचाव किया जा सके। आग लगने की सूचना के बाद निंबाहेड़ा स्थित जेके सीमेंट प्लांट की फायर ब्रिगेड भी मौके के लिए रवाना हो गई और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए।
बताया जा रहा है कि जिस पहाड़ी पर आग लगी है उसके आसपास खेत भी मौजूद हैं। इस समय कई किसानों की फसल की कटाई चल रही है, जबकि कुछ खेतों में फसल अभी खड़ी हुई है। ऐसे में आग के फैलने से किसानों की फसल को नुकसान होने की आशंका भी जताई जा रही है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। सूखी घास और झाड़ियों के कारण आग के फैलने की संभावना अधिक बताई जा रही है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी हुई हैं, वहीं स्थानीय लोग भी सतर्कता बनाए हुए हैं।
दशरथ सिंह सारंगदेवोत
DS7NEWS NETWORK
Tags
Breaking News