चित्तौड़गढ़ कंटेनर से 2 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त 1 आरोपी गिरफ्तार

कंटेनर से 2 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार।
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत थाना गंगरार व डीएसटी की कार्यवाही

डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ गंगरार थाना पुलिस व डीएसटी ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत संयुक्त कार्यवाही करते हुए भीलवाड़ा रोड़ पर टोल नाका पर नाकाबंदी के दौरान एक कंटेनर से 200 किलो 390 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफतार किया है। इसी पुलिस कार्यवाही में एक अन्य कंटेनर को भी जब्त किया है।

       जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही के तहत एएसपी चितौडगढ सरिता सिंह के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी गंगरार शिवन्या सिंह के सुपरविजन में जिला स्पेशल टीम एंव गंगरार थाना पुलिस द्वारा दौराने नाकाबंदी नेशनल हाइवे टॉल नाका जोजरो का खेड़ा पर ओटीपीसी कम्पनी के कंटेनर को चैक करने के दौरान उक्त कंटेनर के चालक अविनाश कुमार पुत्र सुरेश चौहान उम्र 42 साल निवासी बैरागी टोला पुलिस थाना फुलवारिया बाजार जिला गोपालगंज बिहार ने इसी कम्पनी के पीछे पीछे चल रहे दुसरे कंटेनर के चालक कृष्ण कुमार यादव पुत्र श्रीपाल यादव निवासी अशोक नगर आंशिक थाना कासगंज जिला कासगंज उत्तरप्रदेश को फोन कर पुलिस चैकिंग के बारे में बताया। जिस पर नाकाबन्दी स्थल के पास ही चालक कृष्णकुमार यादव कंटेनर को छोडकर भाग गया जिस पर उक्त कंटेनर को चैक किया तो कंटेनर में पार्सल सामान के उपर अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचुरा के भरे हुये 10 कट्टों में कुल 200 किलो 390 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का डोडाचूरा पीसा हुआ (बुरादानुमा) पाया गया। उक्त अवैध अफीम डोडाचुरा एवं दोनों कंटेनरों को जब्त कर आरोपी अविनाश को मौके पर ही गिरफतार किया गया है फरार आरोपी कृष्णकुमार यादव की तलाश की जाकर प्रकरण में अवैध डोडाचुरा के स्त्रोत के संबध में एंव अन्य संलिप्त व्यक्तियों के बारे में अनुसंधान जारी है।

कार्यवाही करने वाली टीम थाना गंगरार से थानाधिकारी गंगरार श्यामाराम पुनि, एएसआई शिवलाल, हैड कानि. युवराज सिंह, कानि बाबूलाल व गोविंद।

जिला विशेष टीम से हैड कानि. मुश्ताक, कानि. गणपत सिंह, दुर्गेश, छोगालाल व विरेन्द्र।
        जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post