चित्तौड़गढ़ स्टेशन 'शॉर्टकट' बना जानलेवा, प्रशासन की सुस्ती और यात्रियों की रोज की लापरवाही
चित्तौड़गढ़ | 27 मार्च 2026
चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ना अब कोई इत्तिफाक नहीं, बल्कि रोज की आदत बन चुका है। स्टेशन पर फुट-ओवर-ब्रिज होने के बावजूद, सैकड़ों यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर पटरी पार करना (Trespassing) अपना अधिकार समझते हैं।
हैरानी की बात यह है कि स्टेशन का कोना-कोना CCTV कैमरों की निगरानी में है, लेकिन प्रशासन की "गांधीगिरी" या लापरवाही के चलते नियम तोड़ने वालों के मन में कानून का रत्ती भर भी खौफ नहीं है। यह नजारा यहाँ हर दिन, हर ट्रेन के आने-जाने के समय आम है। यात्रियों का यह 'शॉर्टकट' किसी भी वक्त एक बड़े और वीभत्स रेल हादसे का सबब बन सकता है।
जब तक रेलवे प्रशासन पटरियां लांघने वालों पर नियमित दंडात्मक कार्रवाई और भारी जुर्माना नहीं लगाएगा, तब तक यह जानलेवा सिलसिला रुकने वाला नहीं है। केवल जागरूकता के पोस्टर लगाने से काम नहीं चलेगा, अब प्रशासन को सख्ती से पेश आने की जरूरत है ताकि किसी निर्दोष की जान जाने से बचाई जा सके।
Tags
Breaking News