काली फिल्म पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अब डेकोरेशन ।दुकानदार भी रडार पर
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़। शहर में काली फिल्म के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ने अब नया मोड़ ले लिया है। यातायात पुलिस ने सिर्फ वाहनों पर ही नहीं, बल्कि कार डेकोरेशन व एसेसरीज दुकानदारों पर भी सख्ती शुरू कर दी है।
पुलिस ने दुकानों पर पहुंचकर नोटिस जारी किए और साफ चेतावनी दी कि किसी भी वाहन पर प्रतिबंधित काली फिल्म लगाई गई तो सीधे कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से वाहन मालिकों के साथ-साथ डेकोरेशन कारोबारियों में भी हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि शहर में नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। 🚔
Tags
Breaking News