आमने-सामने भिड़ंत में जिंदगी से जंग: बाइक सवार युवक गंभीर घायल, अस्पताल में उपचार जारी
डीएस सेवन न्यूज बांसवाड़ा जिले के भुगड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार को एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया, जिसने इलाके में हलचल मचा दी। जानकारी के अनुसार भमरकड़ा गांव निवासी 22 वर्षीय विकास अपने काम से बांसवाड़ा शहर गया हुआ था और वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान गागरी के पास सामने से आ रहे एक टेंपो से उसकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने बिना समय गंवाए मानवता का परिचय देते हुए घायल युवक को संभाला और तत्काल बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने युवक का इलाज शुरू किया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार युवक को कई जगह गंभीर चोटें आई हैं और उसे निगरानी में रखा गया है।
इधर, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी सक्रिय हो गई और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि टक्कर किन परिस्थितियों में हुई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही के चलते हादसे होते रहते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
बाइट: घायल के परिजन
Tags
Breaking News