रास्ते के विवाद ने लिया खूनी रूप, चित्तौड़गढ़ में दो गुट भिड़े, 6 घायल
डीएस सेवन चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन क्षेत्र के कांचिया खेड़ी गांव में रविवार सुबह करीब 11 बजे खेत पर जाने के रास्ते को लेकर पुराना विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। जानकारी के अनुसार, लंबे समय से चल रहे इस रास्ते के विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए
पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
दोनों गुटों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे कुल छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कपासन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में लिया। घायलों को तुरंत नजदीकी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए उच्च चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
Tags
Breaking News