चित्तौड़गढ़ मंगलवाड़ बाईक से 16.34 ग्राम अवैध एमडीएमए के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार

बाईक से 16.34 ग्राम अवैध एमडीएमए के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्यवाही
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 22 मार्च 2026। पुलिस थाना मंगलवाड द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए बाईक सवार एक व्यक्ति के कब्जे से 16.34 ग्राम अवैध मिथाईलिनडाईऑक्सी मेथेमफेटामाईन (एमडीएमए) जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की धरपकड कर तस्करो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत एएसपी (मुख्यालय) चित्तौड़गढ़ सरितासिंह के निर्देशन व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप आर.पी.एस. के सुपरविजन में एसएचओ मंगलवाड भगवानलाल पु.नि. अपने थाने के जाप्ता एएसआई जगदीशचन्द्र, भैरूलाल, कानि. राकेश कुमार, सुनिल, टंवरसिंह व गोमाराम के साथ सर्कल गश्त करते हुए इण्डियन पेट्रोल पम्प के आगे पहुंचे कि मोरवन की तरफ से एक बिना नम्बरी टीवीएस कम्पनी की अपाची मोटरसाईकिल का चालक मोटरसाईकिल को पुलिस वाहन को देखकर मोरवन गाँव के खेतों की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर मोटरसाईकिल को भगाने लगा। जिसका पीछा कर रास्ते पर करिब 500 मीटर आगे घेरा देकर रोका। पुलिस को देखकर भागना संदिग्ध होने पर उसकी तलाशी में 16.34 ग्राम अवैध मिथईलिनडाई ऑक्सी मेथेमफेटामाईन (एमडीएमए) मिली। उक्त अवैध एमडीएमए व बाईक को जब्त कर आरोपी सराफत अली पुत्र किशोर अली उर्फ निसार अली निवासी मुसलमान मोहल्ला चिकारडा पुलिस थाना मण्डफिया जिला चितौडगढ को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। आरोपी सराफत अली के विरूद्ध पूर्व में पुलिस थाना मण्डफिया एवं पुलिस थाना डुगला में अवैध मादक पदार्थ एमडीएमए के 02 प्रकरण दर्ज होकर जैर तफ्तीश है।

      जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post