ब्यावर हादसा: उदयपुर रोड बायपास पर चारभुजा ट्रेवल्स की बस पलटी, 20 यात्री घायल
डीएस सेवन न्यूज ब्यावर। उदयपुर रोड बायपास पर रविवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से जोधपुर जा रही चारभुजा ट्रेवल्स की बस जीरो पुलिया के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अमृतकौर अस्पताल (AKH) ले जाया गया। सभी घायलों का इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और बस पलटने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
Tags
Breaking News