नीमच-सिंघोली मार्ग पर दर्दनाक टक्कर, दो युवकों की मौत, तीन गंभीर घायल
डीएस सेवन न्यूज रक्षाबंधन के दिन नीमच-सिंघोली मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों को गम में बदल दिया। एक तेज रफ्तार कार और बाइक आमने-सामने भिड़ गई, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों की मदद की। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया।
Tags
Breaking News