पिता ने प्रेमी को मार डाला तो बेटी ने ‘शव’ से शादी कर सब को चोंका दिया।

डीएस सेवन न्यूज़ महाराष्ट्र के नांदेड जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे प्रदेश में आक्रोश और हैरानी दोनों पैदा कर दिए हैं। इटवारा क्षेत्र में एक युवक की उसके ही प्रेम संबंध के कारण हत्या कर दी गई, लेकिन इस त्रासदी के बीच युवती ने ऐसा कदम उठाया कि जिसने हर किसी को स्तब्ध कर दिया।

जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय सक्षम ताटे और आंचल मामिडवार लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते थे और दोनों शादी के लिए दृढ़ थे। बताया जा रहा है कि आंचल का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था, क्योंकि सक्षम दूसरी जाति से था। इसी विवाद ने एक भयावह मोड़ ले लिया। पुलिस के मुताबिक युवती के पिता और भाइयों ने सक्षम को रास्ते से हटाने का फैसला किया। गुरुवार शाम सक्षम पर पहले तीन गोलियां चलाई गईं और इसके बाद उसके सिर पर भारी पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी गई।

पोस्टमार्टम के बाद जब शव परिजनों के घर पहुंचा तो माहौल शोक और चीख–पुकार से भर गया। इसी दौरान आंचल बेसुध होकर सक्षम के शव के पास बैठी रही और फिर अचानक उसने सभी को चौंका देने वाला निर्णय लिया। आंचल ने मृत सक्षम के शव को माला पहनाई, उसके हाथ में पवित्र धागा बांधा और परंपरागत तरीकों से मृत प्रेमी के साथ विवाह की रस्में निभा दीं।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह घटना समाज के सामने कई सवाल खड़े कर रही है कि आखिर प्रेम के खिलाफ नफरत अभी भी कितनी गहरी जड़ें जमाए बैठी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post