हथेली गांव में हेलीकॉप्टर विदाई, 21 लाख रुपए लौटाकर दिया सामाजिक संदेश
डीएस सेवन न्यूज़ जयपुर/फागी उपखंड के ग्राम हथेली में 30 नवंबर 2025 को आयोजित एक अनोखे विवाह समारोह ने पूरे क्षेत्र का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। निबोल से बारात आई और दूल्हा–दुल्हन की विदाई हेलीकॉप्टर से होने के कारण यह विवाह आसपास के गांवों में चर्चा का प्रमुख विषय बना रहा।
बारात का नेतृत्व दूल्हा घनश्याम सिंह ने किया, जो पेशे से इंजीनियर हैं। उनके पिता गोवर्धन सिंह और दादाजी गजे सिंह, जो जैतारण पंचायत समिति के प्रधान हैं, इस खास और शाही विदाई को लेकर गर्वित नजर आए। ग्राम हथेली पहुंची बारात का पारंपरिक स्वागत किया गया।
दुल्हन ज्योति कंवर, जो स्वयं चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, ने हेलीकॉप्टर से विदाई लेकर इस आयोजन को और यादगार बना दिया। उनके पिता नंद सिंह नरूका ने अतिथियों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया। समारोह में दुल्हन के दोनों भाई—एक डॉक्टर और दूसरा एडवोकेट—भी मौजूद रहे, जिन्होंने आयोजन को गरिमा प्रदान की।
विवाह समारोह का सबसे महत्वपूर्ण पल तब सामने आया जब टिके में दी गई 21 लाख रुपए की राशि परिवार ने वापस लौटा दी। इस कदम को सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने की प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है। परिजनों ने कहा कि इस तरह के निर्णय समाज को सही दिशा दिखाने का कार्य करते हैं।
हेलीकॉप्टर विदाई, अनुशासित व्यवस्था और सामाजिक सद्भाव का संदेश—इन सबने इस विवाह को एक प्रेरणादायक उदाहरण बना दिया, जिसकी चर्चा क्षेत्र में लगातार हो रही है।
Tags
Breaking News