बंबोरी की गलियों में दिखा मुख्यमंत्री का सादगीभरा अंदाज़, ग्रामीणों संग मॉर्निंग वॉक कर सुनी समस्याएं
डीएस सेवन न्यूज छोटीसादड़ी क्षेत्र के बंबोरी कस्बे में गुरुवार अलसुबह उस समय खास माहौल देखने को मिला, जब राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma अचानक मॉर्निंग वॉक पर निकल पड़े। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर ग्रामीणों में उत्साह की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने पहुंच गए।
सुबह की सैर के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से आत्मीयता के साथ संवाद किया और क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं, सड़क, पानी, बिजली एवं विकास कार्यों को लेकर उनकी बातें गंभीरता से सुनीं। ग्रामीणों ने भी खुलकर अपनी मांगें और परेशानियां मुख्यमंत्री के सामने रखीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गांवों के विकास और आमजन की सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सरकार संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री के सहज और सरल व्यवहार ने ग्रामीणों का दिल जीत लिया। बंबोरी में उनके आगमन को लेकर कल सुबह से ही खास उत्साह देखने को मिला। कई ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के साथ बातचीत कर अपनी खुशी जाहिर की, वहीं युवाओं और बुजुर्गों ने भी उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को ग्रामीणों ने जनसंपर्क और जनसुनवाई का सकारात्मक प्रयास बताते हुए क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया।
DS7NEWS NETWORK
दशरथ सिंह सारंगदेवोत
Tags
Breaking News