डीएस सेवन न्यूज राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
उदयपुर दौरे पर पहुंचे। मुख्यमंत्री विशेष विमान से महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे और मुख्यमंत्री के स्वागत में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और अधिकारियों की मौजूदगी में उनका स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री सीधे कलेक्ट्रेट स्थित जिला परिषद सभागार के लिए रवाना हुए।
Tags
Breaking News