SDRF की टीम ने दूसरे दिन फिर पहुंची,रेस्क्यू के लिए सर्च ऑपरेशन तेज,नाव पलटने से दो डूबे कि तलाश जारी

संगमेश्वर नाव हादसा: SDRF की दो टीमें मैदान में, लापता दो लोगों की तलाश में तेज हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
डीएस सेवन न्यूज बांसवाड़ा संगमेश्वर क्षेत्र में हुए दर्दनाक नाव हादसे के बाद लापता दो लोगों की तलाश दूसरे दिन और तेज कर दी गई है। बुधवार सुबह से ही रेस्क्यू अभियान पूरी ताकत के साथ जारी है। सुबह करीब 6 बजे SDRF की पहली टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसके बाद दूसरी टीम के मौके पर पहुंचने से अभियान को और गति मिल गई है।

दोनों टीमें आपसी तालमेल के साथ नदी के गहरे और कठिन हिस्सों में खोजबीन कर रही हैं। तेज बहाव और गहराई के चलते रेस्क्यू ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण बना हुआ है, लेकिन टीम लगातार प्रयास में जुटी है।

घटनास्थल पर अरथूना थाना अधिकारी (SHO) और तहसीलदार सुबह से मौजूद हैं और पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा स्थानीय प्रशासन, गोताखोर और सिविल डिफेंस की टीमें भी सर्च ऑपरेशन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

हादसे के बाद इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है। लापता लोगों के परिजन घटनास्थल पर डटे हुए हैं और अपनों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। प्रशासन का कहना है कि हर संभव संसाधन लगाकर जल्द से जल्द लापता लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post