उदयपुर में आज CM भजनलाल शर्मा की समीक्षा बैठक, डबोक से हेलीकॉप्टर द्वारा बंबोरी गांव लिए होंगे रवाना

उदयपुर में आज CM भजनलाल शर्मा का दौरा: कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक, फिर प्रतापगढ़ के लिए रवाना


डीएस सेवन न्यूज उदयपुर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को उदयपुर दौरे पर रहेंगे, जहां वे प्रशासनिक व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2 बजे उदयपुर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे।

यह बैठक जिला परिषद हॉल में आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न विभागों की प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन और जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी देंगे, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

करीब डेढ़ घंटे तक चलने वाली इस समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा डबोक एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। वहां से वे हेलीकॉप्टर के जरिए प्रतापगढ़ जिले के बंबोरी गांव के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां उनका अगला कार्यक्रम निर्धारित है।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post