डीएस सेवन न्यूज उदयपुर में एक बिजनेसमैन के बेटे की गाड़ी का चित्तौड़गढ़ में ओवर स्पीड ड्राइविंग का चालान कट गया। बिजनेसमैन को चित्तौड़गढ़ एसपी कार्यालय से एक हजार रुपए का चालान मिला है। जबकि गाड़ी सुबह 11 बजे तक पार्किंग में खड़ी थी।
उदयपुर के मॉडर्न कॉम्प्लेक्स में रहने वाले बिजनेसमैन प्रमोद खाब्या ने बताया कि उनके बेटे दिव्य खाब्या के नाम रजिस्टर्ड गाड़ी नंबर RJ27CR0031 जो घर की पार्किंग में खड़ी है। उन्होंने बताया कि वे बुधवार रात एक शादी समारोह से लौटे और गाड़ी को पार्किंग में खड़ा कर दिया।
आज सुबह 9 बजकर 34 मिनट पर उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आया कि आपकी गाड़ी ने आज सुबह ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन किया है। जब उन्होंने मैसेज में दिए लिंक से इसकी डिटेल देखी तो उसमें बताया गया कि ये गाड़ी आज सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर चित्तौड़गढ़ में ओवर स्पीड में चल रही थी।
Tags
Breaking News