चित्तौड़गढ़ 1 अवैध पिस्टल व 5 जिन्दा कारतूस सहित हत्या का आरोपी गिरफ्तार

एक अवैध पिस्टल व 5 जिन्दा कारतूस सहित हत्या का आरोपी गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़, चर्चित देवा गुर्जर हत्याकांड में जमानत पर चल रहे हत्या के आरोपी कालूलाल गुर्जर को रावतभाटा थाना पुलिस ने एक अवैध पिस्टल व 5 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

    जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि रावतभाटा थाना क्षेत्र में हुए देवा गुर्जर हत्याकांड के जमानत पर चल रहे आरोपियों पर सतत निगरानी रखने के पुलिस को निर्देश दिए गए थे। एएसपी रावतभाटा भगवत सिंह हिंगड़ के निर्देशन, डीवाईएसपी रावतभाटा शंकरलाल के सुपरवीजन व थानाधिकारी  रावतभाटा संजीव स्वामी पु. नि. के नेतृत्व मे देवा गुर्जर हत्याकाण्ड के जमानत पर आजाद आरोपीगण की पुलिस थाना रावतभाटा क्षेत्र में सतत् निगरानी रखी जाने के उद्देश्य से पुलिस थाना रावतभाटा टीम एएसआई त्रिभुवनसिंह, कानि. दानवीर, मनीष, नरेश व रामावतार द्वारा पुलिस थाना रावतभाटा क्षेत्र में सतत् निगरानी रखी जाकर बदमाशान के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी 26 वर्षीय कालुलाल पुत्र भेरूलाल गुर्जर निवासी खेडारूदा थाना चेचट जिला कोटा के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल व 5 जिन्दा कारतूस जब्त किये जाकर आरोपी कालूलाल को गिरफतार कर पुलिस थाना रावतभाटा पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण में अवैध देशी पिस्टल व कारतूस के खरीद फरोख्त के संबंध में अग्रिम अनुसंधान जारी है। विदित है कि उक्त आरोपी कालूलाल देवा गुर्जर हत्याकाण्ड में लम्बे समय से जेल में रहा है व वर्तमान में जमानत पर आजाद है।

Post a Comment

Previous Post Next Post