चित्तौड़गढ़ शंभूपुरा 1 किलो 160 ग्राम अवैध अफ़ीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, एक बाईक जब्त।

1 किलो 160 ग्राम अवैध अफ़ीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, एक बाईक जब्त।
शंभूपुरा की पिछले 12 दिन में लगातार पाँचवी कार्यवाही।
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत शंभूपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध  कार्यवाही करते हुए 1 किलो 160 ग्राम अवैध अफीम बरामद कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज, उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी विनोद कुमार के पर्यवेक्षण मे थानाधिकारी शंभुपुरा धर्मराज मीना उप निरीक्षक द्वारा मय टीम कानि नरेश कुमार , रामकिशन , मुकेश कुमार ,योगेन्द्र कुमार द्वारा दौराने नाकाबंदी थाना सर्कल में एक मोटर साइकिल से 1 किलो 160 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गयी। मामले में दो आरोपी राजूनाथ पुत्र शंभूनाथ योगी उम्र 30 साल निवासी गांव जाट थाना रतनगढ़ जिला नीमच एमपी व सूरज नाथ पुत्र हजारी नाथ जाति योगी उम्र 28 साल निवासी लालपुरा थाना रतनगढ़ जिला नीमच को गिरफ्तार किया गया । तस्करी में प्रयुक्त वाहन मोटर साइकिल को जब्त किया गया। प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है। शंभूपुरा थाना पुलिस की पिछले 12 दिन में यह लगातार पाँचवी कार्यवाही है।
जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थ तस्करी अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम अथवा नारकोटिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post