राजस्थान में अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: 1.77 लाख लीटर वॉश नष्ट, 252 गिरफ्तार
विशेष अभियान में आबकारी विभाग का एक्शन, प्रदेशभर में ताबड़तोड़ दबिशें
चित्तौड़गढ़ में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1600 लीटर स्प्रिट बरामद चित्तौड़गढ़। राजस्थान में अवैध शराब और मादक पदार्थों की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चित्तौड़गढ़ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आबकारी विभाग की टीम ने एनएच-48 स्थित राती मंगरी क्षेत्र में एक दुकान पर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध स्प्रिट बरामद की।
जानकारी के अनुसार, आबकारी आयुक्त राजस्थान उदयपुर के निर्देश पर चल रहे विशेष अभियान की पालना में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन उदयपुर प्रदीप सिंह सांगावत के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी चित्तौड़गढ़ गजेन्द्रसिंह राजपुरोहित एवं सहायक आबकारी अधिकारी जगदीश विश्नोई के सुपर विजन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आबकारी निरोधक दल ने बुधवार देर रात करीब 11:30 बजे एनएच-48 स्थित होटल देवनारायण के पास राती मंगरी क्षेत्र में बनी दुकानों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान प्रकाशचन्
चित्तौड़गढ़ – NH-48 स्थित राती मंगरी क्षेत्र में दबिश देकर 1600 लीटर स्प्रिट बरामद, प्रकरण दर्ज।
जोधपुर (लूणी, पीपाड़, ओसियां) – मोटरसाइकिल से अवैध शराब परिवहन करते आरोपियों को गिरफ्तार, 2 प्रकरण दर्ज।
भरतपुर एवं डीग – सीकरी, गोपालगढ़, सतवाड़ी, गुलपाड़ा और कुम्हेर क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई, 76 पव्वे अंग्रेजी शराब, 75 पव्वे देशी शराब व 68 लीटर हथकड़ शराब जब्त, 2 फरार आरोपी गिरफ्तार।
भिवाड़ी (बहरोड़) – जेनेसिस मॉल स्थित स्काई बार पर कार्रवाई, हरियाणा सेल की अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद।
झालावाड़ (चौमहला) – सुजानपुर तालाब क्षेत्र में 10 हजार लीटर वॉश नष्ट, 110 लीटर हथकड़ शराब जब्त, 2 प्रकरण दर्ज।
प्रदेशभर में विशेष अभियान – 1 से 7 मई तक कुल 787 प्रकरण दर्ज, 252 आरोपी गिरफ्तार और 21 वाहन जब्त किए गए।
Tags
Breaking News