तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली के परखच्चे उड़े, 2 की मौत, 19 घायल

तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली के परखच्चे उड़े, 2 की मौत, 19 घायल
डीएस सेवन बारां। शाहाबाद उपखंड मुख्यालय के पास मंगलवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर एक भीषण हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को सड़क किनारे सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल 13 लोगों को बारां अस्पताल पहुंचाया, जबकि छह घायलों का उपचार शाहाबाद सीएचसी में जारी है।

जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली देवरी की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के कुछ ही क्षण बाद पीछे से आ रहा एक और ट्रक आगे वाले ट्रक से जा भिड़ा, जिससे दुर्घटना और भयावह हो गई। झटके के कारण कई लोग ट्रॉली से नीचे गिर गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान चरत और मनीष के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को अस्पताल पहुंचाकर मेडिकल टीम से पोस्टमार्टम करवाया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिए।

घटना के बाद पुलिस ने सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल किया। प्रारंभिक जांच में पुलिस तेज रफ्तार और ट्रक चालक की लापरवाही को हादसे का कारण मान रही है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post