बेकाबू कार सड़क से उतरकर पलटी, आरएलपी प्रत्याशी का बेटा घायल
डीएस सेवन न्यूज़ भीलवाड़ा। राजसमंद राष्ट्रीय मार्ग 758 पर बुधवार सुबह एक कार हादसा उस समय हो गया जब भूणास चौराहे के पास तेज रफ्तार दौड़ रही होंडा सिटी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। घटना कारोई थाना क्षेत्र में हुई। हादसे में कार चला रहे युवक काव्या जाट घायल हो गए, जिन्हें तुरंत गंगापुर अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार तिलोली निवासी और आरएलपी प्रत्याशी बद्रीलाल जाट के बेटे काव्या जाट सुबह भीलवाड़ा से गंगापुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार भूणास चौराहे के करीब पहुँची, वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया। तेज गति के कारण कार सीधा सड़क किनारे पलट गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत काव्या जाट को बाहर निकालकर अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उन्हें हल्की चोटों के लिए प्राथमिक उपचार दिया गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही दीवान मुकेश कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को थाने ले जाकर आगे की कार्यवाही शुरू की। प्रारंभिक जानकारी में वाहन का अनियंत्रित होना ही हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने तकनीकी व परिस्थितिजन्य जांच भी शुरू कर दी है ताकि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर वाहन चालकों से सावधानी बरतने और तेज रफ्तार से बचने की अपील की है।
Tags
Breaking News