चित्तौड़गढ़ विद्यार्थी हितों की मांगें लेकर ABVP मैदान में—PG कॉलेज में जोरदार प्रदर्शन”


डीएस सेवन न्यूज़ चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय इकाई ने सोमवार को कॉलेज परिसर में पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। परिषद के कार्यकर्ता सुबह कॉलेज पहुँचते ही एकत्र हुए और अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताया।

अभाविप पदाधिकारियों ने कहा कि परीक्षा आवेदन शुल्क में लगातार बढ़ोतरी होने से विद्यार्थियों पर आर्थिक दबाव बढ़ रहा है। परिषद ने मांग की कि शुल्क को यथावत रखते हुए विद्यार्थियों को राहत दी जाए। इसके साथ ही रिवील की फीस भी कम करने की मांग उठाई गई, ताकि पुनर्मूल्यांकन कराने में छात्रों को परेशानी न हो।

सत्र 2024-25 के रिवील के कई परिणाम अभी तक जारी नहीं होने पर विद्यार्थियों में नाराजगी देखी गई। अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि देरी से रिजल्ट आने के कारण छात्रों की आगे की प्रक्रियाएँ प्रभावित हो रही हैं, इसलिए लंबित परिणाम जल्द जारी किए जाएं।

परिषद ने यह भी कहा कि परीक्षा परिणामों में पारदर्शिता रखी जाए, ताकि किसी भी विद्यार्थी का रिजल्ट गलत तरीके से प्रभावित न हो। इसके साथ ही आर.एल. (Result Later) की समस्या को महाविद्यालय स्तर पर ही सुलझाने की मांग की गई, ताकि विद्यार्थियों को कई बार कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

प्रदर्शन के दौरान अभाविप प्रतिनिधियों ने मांगों के शीघ्र समाधान किया जाए 

Post a Comment

Previous Post Next Post