बाघपुरा में गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा: 18.230 किलो गांजा बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार, स्विफ्ट कार जब्त

बाघपुरा में गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 18.230 किलो गांजा जब्त, दो आरोपी गिरफ्त में

डीएस सेवन न्यूज उदयपुर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बाघपुरा थाना पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में गांजा बरामद कर दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्रीमती अंजना सुखवाल और वृत्ताधिकारी झाड़ोल श्री विवेक सिंह राव के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने 17 जनवरी 2026 को पालियाखेड़ा तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार को जांच के लिए रोका।
वाहन की तलाशी लेने पर कार की डिग्गी से 62 प्लास्टिक के कट्टों और एक लाल साड़ी में छिपाकर रखा गया कुल 18.230 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से रतनलाल पुत्र भैरूलाल निवासी कलवल थाना भींडर और लोकेश पुत्र भगवान निवासी बरोड़िया थाना खैरवाड़ा को गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। गांजा तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर गांजा तस्करी से जुड़े नेटवर्क के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी बाघपुरा श्री वेलाराम, उपनिरीक्षक राजेश मेहता, प्रवीण कुमार सहित पुलिस जाब्ता सक्रिय रूप से शामिल रहा। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से जिले में नशा कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है और इसे अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ एक अहम कदम माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post