उदयपुर स्वदेशी सोच और नारी शक्ति का संगम: “द मॉरल शॉपी” की एक दिवसीय एक्जीबिशन ने जीता उदयपुर का दिल

स्वदेशी अपनाओ की भावना के साथ “द मॉरल शॉपी” की एक दिवसीय एक्जीबिशन, महिला उद्यमियों को मिला नया मंच
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर | 19 जनवरी 2026 स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से “द मॉरल शॉपी” की ओर से उदयपुर में एक दिवसीय एक्जीबिशन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में महिला उद्यमियों को अपने हुनर और उत्पादों को प्रस्तुत करने का अवसर मिला, जिसे शहरवासियों का भरपूर समर्थन प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ समाज सेविका राजश्री गांधी, पिंकी मंडावत एवं रश्मि पगारिया द्वारा किया गया। आयोजिका मयूरा मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस एक दिवसीय एक्जीबिशन में 15 से 20 स्टॉल्स लगाए गए थे। प्रथम प्रयास होने के बावजूद प्रदर्शनी को सकारात्मक और उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली, जिससे आयोजकों का मनोबल बढ़ा।

कार्यक्रम में अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें माधुरी जैन, डॉ. रेणु सिरोया, डॉ. बलदीप कौर, दीप माला मेवाड़ा, सुप्रिया खंडेलवाल, ऋतु मारू एवं किरण बाला किरण प्रमुख रहीं। उनकी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और भी बढ़ गई।

एक्जीबिशन में ज्वेलरी, बाथ सोप, रेसिन आर्ट, बेडशीट्स, पपड़ी, बेकरी उत्पाद, चॉकलेट्स, श्रृंगार आइटम्स तथा फूड स्टॉल्स आकर्षण का केंद्र रहे। इसके साथ ही पारस हॉस्पिटल द्वारा नि:शुल्क मेडिकल कैंप भी लगाया गया, जिसका लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया।

कार्यक्रम की शुरुआत मॉरल मेहता की मनमोहक गणपति वंदना से हुई। इसके बाद नृत्य, रंगोली, गायन, कविता पाठ, रैंप वॉक, गीत प्रस्तुति, घूमर नृत्य एवं सामूहिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया। अल्टीमेट शेफ का खिताब दीप्ति मेहता ने अपने नाम किया। वहीं पायल भावसार, पुष्पा कोठारी, करिश्मा जैन एवं प्रमिला जैन ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

रंगोली प्रतियोगिता में मोनिका प्रथम स्थान पर रहीं। नृत्य प्रस्तुतियों में सुमन, निकिता, जोया, शिखा, संगीता, नीतू एवं ध्रुवी की प्रस्तुतियां सराही गईं। रैंप वॉक में बेस्ट बंगाली लुक में मोनिका, साउथ इंडियन लुक में प्रियंका, मराठी लुक में पायल और “आज की नारी” श्रेणी में रचना विजेता रहीं। सभी प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

“द मॉरल शॉपी” की ओर से निश्चित खरीद पर उपहार देने की अनोखी पहल भी सराहनीय रही। कार्यक्रम में आजाद बोलिया, रेणु बोलिया, कमल मेहता एवं मॉरल मेहता का विशेष सहयोग रहा। अंत में मयूरा मेहता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए इसे प्रथम एक दिवसीय प्रदर्शनी का सफल प्रयास बताया।

Post a Comment

Previous Post Next Post