उदयपुर डबोक पुलिस थाना डबोक की कार्यवाहीः अवैध मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

डबोक पुलिस की बड़ी कार्यवाही: एनडीपीएस मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज डबोक थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के एक प्रकरण में अहम सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्यवाही थाना फतहनगर पर दर्ज प्रकरण संख्या 12/2026 के तहत की गई, जिसमें पूर्व में एक आरोपी की गिरफ्तारी और मादक पदार्थों की बरामदगी हो चुकी थी।

पुलिस के अनुसार, थाना फतहनगर की टीम ने पहले अभियुक्त आशीष कुमार पिता मुकेश कुमार निवासी सलाउटिया थाना बिजोलिया, जिला भीलवाड़ा हाल निवासी इंटाली चौराहा, फतहनगर को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 226 ग्राम अफीम और 555 ग्राम गांजा बरामद किया गया था। इस पर आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मनः प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 8/18 और 8/20 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
अनुसंधान के दौरान आशीष कुमार ने पूछताछ में बताया कि उसे यह मादक पदार्थ राकेश पिता गंगाराम निवासी जटिया मोहल्ला, सनवाड, थाना फतहनगर जिला उदयपुर से प्राप्त हुआ था। इसके बाद से ही पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही थी।
जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत यह कार्यवाही की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा श्रीमती अंजना सुखवाल तथा सहायक पुलिस अधीक्षक वृत्त मावली सुश्री आशिमा वासवानी आईपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी डबोक श्री हुकमसिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रकरण संख्या 12/2026 में मुख्य आरोपी राकेश पिता गंगाराम को तलाश कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया गया है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है, ताकि मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी डबोक श्री हुकमसिंह के साथ हैड कांस्टेबल अर्जुन सिंह, कांस्टेबल नितेश और कांस्टेबल दिनेश की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post